Sunday, March 29, 2009


काग़ज़ों की कतरनो की भाषा
कागजों के छोटे छोटे टुकड़ों को जोड़कर कुछ कहने के इस प्रयास को कोलाज कहा जाता है.ये कागज पत्रिकाओं में छपे इश्तहार से चुराए गये हैं.इसे बनाकर हमें सृजनात्मक सुख का अनुभव हुआ. अब देर काहे की आप भी निकालिए पुरानी पत्रिकाएँ और लीजिए मज़ा अपनी सृजनशक्ति का.

Sunday, March 15, 2009

रंगों का उत्सव: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस भुवनेश्वर

रंगों का उत्सव -आर्ट एरा इस वर्ष भुवनेश्वर मे अंतराष्ट्रीय दिवस मनाने का तरीक़ा कुछ अलहदा रहा. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आठ मार्च को महिला चित्रकारों को आमंत्रित किया गया. कलाकारों को तीन दिनों का समय ,कैनवास और ऐक्रीलिक रंग प्रदान किए गये. विषय था --महिला. अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को कलाकारों ने कैनवास पर उकेरना आरंभ कर दिया.

कैनवास पर रंगों से खेलने का शगल हमें भी रहा है. जब आमंत्रण मिला तो हम खुशी से फूले नहीं समाए . इतने फूले कि पिचक गये. हमने विनम्रता से उनको हमें याद करने का शुक्रिया अदा किया और कहा बस यही काफ़ी है. पर राम भला करे हमारी मित्र का जिसने हमें सदबुद्धि कि चलो वहाँ बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. हम भी वो जीव हैं कि सीढ़ी दिखी तो पाँव बढ़ा लिए. कल्पना की तश्तरी पर उड़ते- उड़ते हम भी वहाँ पहुँच गये. सभी कलाकारों ने अपना परिचय दिया . कोई पुणे के कला महाविद्यालय से था तो कोई दिल्ली ,कोई बालेश्वर का तो कोई भुवनेश्वर कला महाविद्यालय का भूतपूर्व या फिलहाल अध्ययनरत स्नातक अथवा स्नातकोत्तर छात्र. सबको देख हम भीतर ही भीतर छोटे होते गये. हमने अपने दाँत निपोरे और बताया कि हम तो बस योहीं लकीरें खींचने का शौक रखते हैं.


आयोजकों ने दो आकार के कैनवास उपलब्ध कराए थे 4'-3' और 3'-2.5' हमने बड़ी उमंग से बड़ा वाला कैनवास चुना. निहारा . खुशी और जोश से पेन्सिल और रबर निकाली और शुरू हो गये. कुछ समय बाद इधर उधर नज़र दौड़ाई तो पाया सभी के हाथों में ब्रश थे. हमने मन ही मन अपने आप को कोसा .सभी कलाकारों के चित्र नायाब थे. उनके रंगने की तकनीकों को देख हम हैरान थे.इस कार्यक्रम के संयोजक श्री तारकांत परीदा जी का शुक्रिया अदा करती हूँ जिन्होने महिलाओं के सृजनशील स्वभाव को एक नया आयाम दिया. अपनी पेंटिंग भी जल्दी जल्दी ख़तम की. इन कलाकारों की कृतियों का आप भी लुत्फ़ उठाइए. ये मैं हूँ अपनी तस्वीर के साथ.





Tuesday, October 21, 2008

हिंदी पखवाड़ा और ' गिरगिट '

हिंदी पखवाड़ा हमेशा हमारे स्कूल में पंद्रह दिनों के लिए हिंदी भाषा से जुड़ी गतिविधियों को तेज कर देता है.हिंदी की स्वरचित कविताएँ बच्चों द्वारा असेंबली में प्रतिदिन पढ़ी जाती हैं.इस बार भी यह दौर चला.समापन समारोह के दिन अनीशा आचार्या के सुरीले सुरों में जयशंकर प्रसाद की लिखी कविता प्रांगण के गोशे‍‍‍‌‌ गोशे में खनक उठी.कबीर के दोहे समूह गान के रूप में प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की अन्य औपचारिकताओं के अलावा मेरी संवेदनाओं से जुड़ गया एक नाटक. जब मेरे दशम कक्षा के छात्रों ने "ऐंटन चेखव" द्वारा लिखित कहानी "गिरगिट" का भारतीय परिप्रेक्ष्य में रंगमंचीय रूपांतरण प्रस्तुत किया. इस कहानी में रूस के महान लेखक ने एक ऐसे अवसर का वर्णन किया है जब जारशाही शासन चापलूसों,भाई भतीजावाद के पोषक अधिकारियों के भरोसे चल रहा है.
अमन नायक‌ जिन्होंने इंस्पेक्टर रामखिलावन की भूमिका निभाई थी उनके संवाद ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‍‍‌‌‌..".का बात है रे.........काहे को चिचिया रहा है"........... ने पल भर में सारे छात्रों को नाटिका से जोड़ दिया .सुदीप चक्रवर्ती, जो नथुआ की भूमिका में बड़े प्रभावशाली रहे.पखवाड़ा २००८ तो समाप्त हो गया पर इस नाटक का आयोजन दिल के एक कोने को सुकून दे गया.


Sunday, December 30, 2007

ये इश्क नहीं आसान सजन

ये इश्क नहीं आसान सजन
समझो न इसे तुम सहज सनम
तुमने हमको ओके कर दिया
जीवन मे शामील कर लीया
हम थे सपनो मे झूल रहे
सिनेमाई रातों को गुन रहे
सपनों जैसा कुछ हुआ नहीं
पैर था सपनों से कुछ कम भी नहीं
जीवन मे नया प्रकाश हुआ
नव प्रेम गीत संचार हुआ
तुम हीरो जैसे थे उन्नत
मैं जीरो जैसी हुई नत
पैर गीत प्रगीत आरंभ हुआ
हमारा परिवार सम्पन्न हुआ
तुम ऊबे घर गृहस्थी से
हम भागे पीछे चुस्ती से
तुम चाट पकौड़ी चाहो हो
हम सब्जी आटा दाल हुए
तुम फ्लुफ्फ्य ओम्लेट चाहो हो
हम खुद ही फुटबाल हुए
तुम रानी mukherji चाहो हो
हम बस lalita पवार हुए
तुम मीठी बातें सुनना चाहो
हम रसहीन viheen अनार हुए
तुम चाहो बनना भोले सजना
हम नारी mukti के तीर हुए
अब चलो जरा सोचें आगे
इसके पहले भागे आगे

जब हम तुम घर मैं बैठे होंगे
बातो के gilli डंडे होंगे
हम chitragupt बन बन कर
जीवन को rewaind कर कर के
एक दूजे को दावा khila khila कर
पूछेंगे प्रश्न इत्मिनान होकर

पैर एक प्रश्न है अब भी तजा
क्या यही है हमारी फिल्म राजा

Wednesday, October 3, 2007

विश्व व्यस्क दिवस के अवसर पर एक भेट
दादा दादी सबको प्रणाम हमारा
नाना नानी सबको सलाम हमारा
आओ सब मिल कर खेले दिन सारा
छोटे छोटे बच्चे हम छोटी छोटी आशा
छोटे छोटे सपने है छोटी परिभाषा
आओ न हमारे साथ बच्चे बन जाओ
मामा मामी सबको सलाम हमारा
चाचा चाची सबको सलाम हमारा
आओ सब मिल कर खेले दिन सारा
जब भी मनवानी हो माँ से कोई बात
पकड़े हम दादा दादी करे उनसे बात
आँखे जो दिखाए उन्हें माँ भी जाये मान
मौसा मौसी सबको सलाम हमारा
फूफा फूफी सबको सलाम हमारा
आओ सब मिल कर खेले दिन सारा
गोद मै तुम्हारी है खानी सुनना
बड़े बड़े सपने साकार करना
गलती जो हुई तो हमें माफ़ करना
काका काकी सबको सलाम हमारा
ताई ताया सबको सलाम हमारा
आओ सब मिल कर खेले दिन सारा
आपके हमारे ऊपर बड़े अहसान
हमै आप पर है बड़ा अभिमान
आपकी ही छाया मै फूले फले हम
दादा दादी सबको प्रणाम हमारा
नाना नानी सबको सलाम हमारा
आओ सब मिल कर खेले दिन सारा